रतलाम सर्कल जेल में बंदीयों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजन किया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम सर्कल जेल में बंदीयों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजन किया गया

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम ए. डी. आर. सेन्टर,जैन दिवाकर अरबिन्दो हॉस्पिटल, रतलाम,जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम के संयुक्त प्रयासों से
सर्किल जेल रतलाम के बंदी भैय्या, बहिनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय नीना आशापुरे, माननीय न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी, समाज सेवी,लायंस क्लब समर्पण अध्यक्ष डॉं श्वेता विंचुरकर,जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, अरबिंदो हॉस्पिटल समूह के महाप्रबंधक डॉं आशुतोष श्रीवास्तव, द्वारा मॉं सरस्वती का पूजा अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया द्वारा अतिथियों और डाक्टरों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी बन्दी भैय्या – बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉं इन्द्रेश पाटीदार, डॉं दीपेश मेहता, डॉं प्रणव बैरागी, डॉं शांतनु सोनतके, डॉं सोनाली दत्ता,और सहयोगी टीम द्वारा किया गया। शुभ दशोत्तर, विजय शर्मा पैरा लीगल वालेंटियर्स द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।कार्यक्रम का संचालन उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाना द्वारा किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment