जांजगीर: जिले में एक हेड कांस्टेबल को अवैध वसूली करते पकड़े जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है।
निलंबन आदेश में बताया गया कि आवेदक टी.आर. साहू, निवासी मड़वा, ने प्र. आर. विनोद दिवाकर, रक्षित केन्द्र के विरुद्ध अवैध रकम की उगाही करने संबंधी गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्र. आर. विनोद दिवाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र जांजगीर-चांपा में संबद्ध किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रधान आरक्षक को नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता जारी रहेगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242927
Total views : 8291814