पत्नी को साथ नहीं भेजने से था नाराज एवं क्षुब्ध 01 माह पूर्व से हत्या की योजना बनाकर वारदात को दिया अंजाम..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

लोरमी -दिनांक 30.09.2024 को ग्राम रवेली (नवरंगपुर) में मनियारी नदी के पुल के पास ग्राम रवेली (नवरंगपुर) निवासी नानू निषाद के शव पड़े होने की सूचना थाना लोरमी में प्राप्त हुई। सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में मामले के पतासाजी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के हमराह में उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी चिरही थाना प्रभारी लोरमी एवं अन्य स्टॉफ साथ ही फारेंसिक की सीन ऑफ काईम यूनिट भी घटना स्थल तत्काल पहुंचकर पतासाजी प्रारंभ किया गया। मृतक नानू निषाद के मृत शरीर को देखकर एवं घटना स्थल निरीक्षण से स्पष्ट हो गया कि किसी धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या किया गया है।

इस संबंध में थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 334/24 धारा 103 (1) बीएनएस दर्ज किया गया। फारेंसिक एवं डॉग स्क्वॉड की टीम के सहायता से घटना स्थल निरीक्षण से मिले प्रारंभिक सुराग के आधार पर अनेक संदेहियों से बारीकी से पुछताछ किया गया।

पुलिस की टीम रवेली (नवरंगपुर) ग्राम में लगातार बनी रही अंततः 01 संदेही रामसहाय ढीमर पिता रामदास ढीमर जो कि उसी गांव का निवासी था। पुलिस को गुमराह करने के उददेश्य से अलग-अलग तरह से जवाब देने लगा। अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर रामसहाय ढीमर पिता रामदास ढीमर उम्र 28 वर्ष निवासी लाखासार के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया।

आरोपी रामसहाय ढीमर रिश्ते में मृतक नानू निषाद का दामाद लगता है। मृतक एवं आरोपी का पूर्व से विवाद चल रहा था। आरोपी रामसहाय शराब पीने का आदि था, जिससे उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने पिता के घर ग्राम रवेली (नवरंगपुर) में रहने लगी थी।

आरोपी कई बार अपने पत्नी को लेने ससुराल गया था किन्तु उसका ससुर मृतक नानू निषाद हर बार अपने बेटी कोले जाने से मना करता था एवं उसके साथ गाली-गलौच करता था। इस बात से रामसहाय क्षुब्ध हो गया एवं उसके मन में ससुर के लिये रंजिश उत्पन्न हो गया। विगत 01 माह से रंजिश रखते हुये आरोपी रामसहाय ढीमर अपने ससुर के हत्या की योजना बना रहा था ।

दिनांक 29.09.2024 के करीबन 11:00 बजे अपने घर में रखे मछली काटने का लोहे का कत्ता हथियार लेकर अपनी मोटर सायकल से अपने ससुराल रवेली (नवरंगपुर) गया वहां पर अपने ससुराल घर के बगल में स्थित शिव मंदिर के पास छुपा रहा आरोपी को पता था कि इसका ससुर नानू निषाद प्रतिदिन रात्रि में 2-3 बजे मछली मारने मनियारी नदी जाता है।

आरोपी छुपकर अपने ससुर का इंतजार करते रहा जैसे ही मृतक नानू निषाद अपने घर से मछली मारने के लिये निकला आरोपी भी अंधेरे का फायदा उठाकर उसका पीछा करते हुए ग्राम नवरंगपुर मनियारी नदी पूल के पास गया नदी के पास मृतक नानू निषाद गुड़ाखु करने के लिये बैठा था उसी समय आरोपी रामसहाय ढीमर के द्वारा अपने पास रखे लोहे का मुर्गा मछली काटने का हथियार कत्ता से पीछे से उसके सिर एवं चेहरे पर कई बार वार किया जिससे मृतक नानू निषाद का घटना स्थल पर मौत हो गया।

आरोपी रामसहाय ढीमर हत्या कर हत्या में प्रयुक्त हथियार को अपने ससुराल घर के बाड़ी में छुपाकर अपनी मोटर सायकल से भागकर अपने घर लाखासार चला गया।

आरोपी रामसहाय ढीमर से हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं भागने में उपयोग किये गये मोटर सायकल एवं अन्य भौतिक साक्ष्य जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज ज्यूडिशियल रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *