बड़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम? फटाफट चेक करें आपके शहर में क्या है रेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ने लगी हैं, जिसके कारण भारतीय तेल कंपनियां भी रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर रही हैं. आज, 10 नवंबर 2024 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है, जो कल की कीमत के समान है. पिछले महीने से अब तक कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है. बता दें की पेट्रोल के दाम में बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे किए जाते हैं, जिसे डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग कहा जाता है.

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें कई चीजों पर निर्भर करती हैं. इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमतें, रुपये और अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर, वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति जैसे युद्ध, सहित कई आर्थिक स्थितियां शामिल हैं. साथ ही, देश के भीतर उत्पाद शुल्क, राज्य करों में परिवर्तन और मांग के बदलाव भी पेट्रोल के दामों पर असर डालते हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत की गणना करते समय रिफाइनिंग मार्जिन और डीलर कमीशन को भी जोड़ा जाता है.

नवंबर 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में नवंबर के महीने में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. देश के दूसरे बड़ें शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:

शहर    पेट्रोल (₹/लीटर)    डीजल (₹/लीटर)

  • मुंबई    103.44    89.97
  • कोलकाता    104.95    91.76
  • चेन्नई    100.80    92.39

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

देश में हर राज्य और शहर में अलग-अलग कर लगाए जाने के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अलग अलग होती हैं. आप अपने शहर में रोजाना ताज़ा पेट्रोल-डीजल के दाम जानने के लिए SMS सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहकों को अपने शहर का आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होता है, जिसके बाद उनके शहर में पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमत का पता चल सकता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *