Happy New Year 2025 नये साल पर बनाया ट्रिप का प्लान तो कम बजट में जान लें शानदार ट्रिप की जानकारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

क्या आप भी दिल्ली से नए साल पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इस समय ट्रेन और बस की बुकिंग करना भी मुश्किल हो रहा है। क्योंकि, नए साल के दौरान पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ होती है।

इस समय हर कोई कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाता है, इसल होटल से लेकर कैब बुकिंग तक हर चीजें महंगी हो जाती है। ऐसे में घूमने कहां जाए, समझ नहीं आता। ऐसे लोग घूमने के लिए टूर पैकेज से जाने का प्लान बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे टूर पैकेज के बारे में जानकारी देंगे, जो दिल्ली से अच्छे बजट में शुरू हो रहे हैं।

उदयपुर जाएं घूमने

इस पैकेज की शुरुआत 9 जनवरी को हो रही है। इसके बाद आप हर गुरुवार टिकट बुक कर सकते हैं।
पैकेज में आपको उदयपुर घूमने का मौका मिलेगा।
पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
पैकेज की शुरुआत ट्रेन से होगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
पैकेज का नाम DELHI TO UDAIPUR RAIL TOUR PACKAGE है।
आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर पैकेज का नाम डालकर सर्च कर सकते हैं।
पैकेज की फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10,290 रुपये है।
तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8,645 रुपये है।
बच्चों के साथ यात्रा पर पैकेज फीस 5,420 रुपये है।
आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।

गुजरात जाएं घूमने

इस पैकेज की शुरुआत 28 दिसंबर से हो रही है। पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है। इसलिए इसमें आप नया साल भी मना लेंगे।
पैकेज में आपको पाटन, वडनगर, वडोदरा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का मौका मिलेगा।
पैकेज की शुरुआत ट्रेन से होगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
पैकेज का नाम PRIDE OF GUJARAT RAIL TOUR PACKAGE है।
आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर पैकेज का नाम डालकर सर्च कर सकते हैं।
पैकेज की फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 28870 रुपये है।
तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 23755 रुपये है।
बच्चों के साथ यात्रा पर पैकेज फीस 22485 रुपये है।
इसे भी पढ़ें-कोलकाता वालों को हनीमून ट्रिप पर जाने में नहीं होगी परेशानी, ये 3 टूर पैकेज से बनाएं घूमने का प्लान

जम्मू और कटरा टूर पैकेज

इस पैकेज की शुरुआत 29 दिसंबर से हो रही है। पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है। इस पैकेज से भी आप नया साल दिल्ली से बाहर बना सकते हैं।
पैकेज की शुरुआत ट्रेन से होगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
पैकेज का नाम MATA VAISHNO DEVI EX DELHI है।
आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर पैकेज का नाम डालकर सर्च कर सकते हैं।
पैकेज की फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7855 रुपये है।
तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6795 रुपये है।
बच्चों के साथ यात्रा पर पैकेज फीस 6160 रुपये है।
आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *