हैकर्स ने 1.20 लाख CCTV कैमरे हैक कर रिकॉर्ड किए गंदे वीडियो, यूजर्स की एक गलती का उठाया फायदा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

टेक्नोलॉजी के इस दौर में हैकर्स भी एडवांस हो गए हैं। वे भी टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर साइबर क्राइम की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अब तक आपने हैकर्स द्वारा फोन और लैपटॉप जैसे डिवाइसेस हैक करने की खबरें सुनी और देखी होंगी।

लेकिन अब आपके घर में लगे CCTV कैमरे भी सुरक्षित नहीं है। हाल ही में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें हैकर्स ने 1 लाख 20 हजार से ज्यादा CCTV कैमरे हैक कर निजी और गंदे वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

हैकर्स रिकॉर्ड कर रहे थे प्राइवेट और गंदे वीडियो:
मामला दक्षिण कोरिया का है। पुलिसने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इन पर घरों और दुकानों में लगे 1 लाख 20 हजार से ज्यादा वीडियो कैमरे हैक करने का आरोप है। हैक किए गए CCTV से ये हैकर गंदी और प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करते थे। इसके बाद उन्हें विदेश की एक वेबसाइट पर बेचते थे। चलिए, जानते हैं कि कैसे इन हैकर्स ने लोगों की एक छोटी-सी गलती का फायदा उठाया।

एक गलती की वजह से CCTV हो गए हैक:
रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स ने जो CCTV हैक किए हैं, वे IP कैमरे कहलाते हैं। ये सस्ते होते हैं और घर की सुरक्षा या बच्चों-पालतू जानवरों की निगरानी के लिए लगाए जाते हैं। इनमें कमज़ोर पासवर्ड होने की वजह से हैक करना बहुत आसान था। इनके पासवर्ड मजबूत नहीं थे और हैकर्स ने लोगों की इसी गलती का फायदा उठाते हुए इन्हें हैक कर लिया। हैक हुए कैमरों में घर, पिलाटेस स्टूडियो और एक महिला डॉक्टर का क्लिनिक भी शामिल है।

चारों हैकर्स ने अलग-अलग काम किया:
पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी एक-दूसरे से नहीं जुड़े थे। सबने अकेले-अकेले हैकिंग की। एक शख्स ने 63 हजार कैमरे हैक किए और 545 गंदी वीडियो बनाईं, उसने इन्हें बेचकर करीब 3.5 करोड़ कोरियाई वॉन (लगभग 10 लाख रुपये) कमाए। दूसरे ने 70 हजार कैमरे हैक किए और 648 वीडियो बेचकर 1.8 करोड़ वॉन कमाए। पिछले एक साल में उस वेबसाइट पर डाली गई 62 प्रतिशत वीडियो इन्हीं दोनों ने बनाई थीं। बाकी दो भी इनसे अलग काम किया करते थे।

पुलिस ने उठाया यह कदम:
पुलिस अब उस विदेशी वेबसाइट को पूरी तरह बंद करने और उसके मालिक को पकड़ने की तैयारी कर रही है। विदेशी पुलिस के साथ मिलकर जांच हो रही है। तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो इन वीडियो को खरीदकर देखते थे। पुलिस अधिकारी पार्क वू-ह्यून ने कहा कि कैमरा हैक करना और चुपके से वीडियो बनाना पीड़ितों को बहुत तकलीफ देता है। यह गंभीर अपराध है। हम इसे जड़ से खत्म करेंगे। गंदी वीडियो देखना और रखना भी अपराध है, उनको भी नहीं छोड़ेंगे।

ऐसे रहें सुरक्षित:
यदि आप भी अपने घर का CCTV कैमरा सुरक्षित रखना चाहते हैं, हैकर्स की पहुंच से इसे दूर रखना चाहते हैं तो ये टिप्स जरूर अपनाएं। अपने IP कैमरे का पासवर्ड बहुत मजबूत रखें। हर 30 दिन में पासवर्ड बदलते रहें। डिफॉल्ट पासवर्ड (जो कंपनी देती है) कभी न रखें। कैमरे का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें। घर में कैमरा लगाते समय सोच-समझकर जगह चुनें, खासकर बेडरूम और बाथरूम में बिल्कुल न लगाएं। अगर शक हो कि कैमरा हैक हुआ है तो तुरंत पासवर्ड बदलें और पुलिस को बताएं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *