विद्यालय प्रवेश समारोह में दिखा विद्यार्थियों में उत्साह
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव-नवीन शिक्षा सत्र का आगाज 16 जून से हो चुका है इस अवसर पर छत्सीसगढ़ शासन द्वारा सभी शासकीय व अशासकीय शालाओं में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा शिक्षा के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को मिलती गति के चलते इसे एक जनआंदोलन के रूप में देखा जा रहा है।

इसी तारतम्य में नगर के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा प्रदत्त सीबीएसई त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल में विधालय प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया जंहा उपस्थित विद्यार्थियों का अभिनन्दन किया गया। समारोह का शुभारंभ सर्वप्रथम “हम होंगे कामयाब” के प्रेरणादायक गीत के साथ विद्यालय प्रवेश द्वार का परिजनों,विद्यालय परिवार व विद्यार्थियों की सहभागिता के बीच फीता काटकर किया गया पश्चात आगन्तुक विद्यार्थियों का पारम्परिक रूप से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। बच्चों को चॉकलेट व मिठाइयां वितरित की गई।

स्कूल के डायरेक्टर श्री राजेश त्रिवेदी द्वारा सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कहते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।

विद्यालय प्रवेश उत्सव से विद्यार्थियों की स्कूल तक पहुंच तो बढ़ेगी ही साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता और सामाजिक सहभागिता को नई दिशा मिलेगी। समारोह के लिए विद्यालय को सुसज्जित किया गया था जिससे विद्यार्थियों में एक अलग ही उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया। इस अवसर पर पालकगण,विद्यालय प्राचार्य,शिक्षक-शिक्षिकायें,स्टॉफगण आदि उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163380
Total views : 8188220