रायपुर, 24 सितंबर 2025:
राज्यपाल रमेन डेका ने आज कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और जनआस्था के प्रमुख केंद्र भोरमदेव मंदिर में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। प्राचीन स्थापत्य और अद्भुत कलात्मक सौंदर्य के लिए विख्यात इस मंदिर में राज्यपाल ने रुद्राभिषेक और मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोरमदेव की आराधना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और प्रगति की मंगलकामना की।
राज्यपाल डेका ने मंदिर परिसर की गरिमामयी आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हुए कहा कि भोरमदेव मंदिर न केवल जिले और प्रदेश की आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी इसकी विशेष पहचान है।
मंदिर आगमन पर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंदिर परिसर में उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
???? ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान
राज्यपाल रमेन डेका ने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान भोरमदेव मंदिर प्रांगण में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत रूद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने इस पहल का महत्व बताते हुए कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक संदेश भी देगा।
राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की समान रूप से खुशहाली, समृद्धि और उत्तरोत्तर विकास की कामना करते हुए कहा कि भोरमदेव मंदिर हमेशा लोगों के विश्वास और आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत बना रहे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8193480
Total views : 8229611