राज्यपाल रमेन डेका ने गायत्री नगर में की श्रीजगन्नाथ मंदिर में पूजा, कैबिनेट बैठक से जुड़ी उम्मीदें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में पहुंचकर महाप्रभु के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद थे।

इस दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नया रायपुर मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

साथ ही, केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य में लागू करने के फैसलों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस कारण यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जानकारों का कहना है कि सरकार अब तक कई बड़े मुद्दों पर निर्णय टालती आई है, लेकिन इस बैठक से जनता को ठोस और प्रभावशाली घोषणाओं की उम्मीद है। विशेष रूप से कृषि और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर गहन चर्चा हो सकती है, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *