राज्यपाल डेका ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने दीपावली और उसके पंचपर्व—धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज—के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल डेका ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति की समृद्धि और वैभव का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दीपों की उज्ज्वल ज्योति हमारे जीवन से अज्ञान और नकारात्मकता का अंधकार मिटाकर ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करे।
राज्यपाल ने सभी से आह्वान किया कि इस पर्व पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने का संकल्प लें। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239494
Total views : 8287714