रायपुर: राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह दिन राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग विधेयक 28 नवंबर 2007 को पारित हुआ था। इसके बाद हर साल 28 नवंबर को राजभाषा दिवस मनाया जाता है। इस आयोग का कार्य 14 अगस्त 2008 से शुरू हुआ, और इसके प्रथम सचिव पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे थे।
राजभाषा आयोग के उद्देश्य:
-
राजभाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्जा दिलाना।
-
छत्तीसगढ़ी भाषा को राजकाज में उपयोग में लाना।
-
इसे 13वें भाषा के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल करना।
राज्यपाल ने सभी से अपील की कि वे छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8216014
Total views : 8257795