रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित शहीद वाटिका पहुंचकर वीर शहीदों को नमन किया।
दोनों नेताओं ने अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद जवानों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि “देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवान सदा अमर रहेंगे। उनके परिवारों का सम्मान हम सबका कर्तव्य है।”
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी वीरता हर नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239542
Total views : 8287777