रायपुर:
छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वसूली के मामलों को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ सेक्रेटरी विकासशील ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक 2020 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Loading Viewer...
पत्र में कहा गया है कि हाल ही में विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों में यह सामने आया है कि कई निजी विद्यालय निर्धारित नियमों के विपरीत अधिक शुल्क वसूल रहे हैं। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी डाल रहा है।
राज्य शासन ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टरों से कहा गया है कि वे ऐसे मामलों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242770
Total views : 8291638