समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए शासन प्रतिबद्ध : CM साय
छत्तीसगढ़ में समाज कल्याण विभाग की दो साल की उपलब्धियां, पेंशन, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक कल्याण में क्रांतिकारी सुधार
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में समाज के कमजोर, वंचित और विशेष जरूरतों वाले वर्गों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में बीते दो वर्ष उल्लेखनीय रहे हैं। इस दौरान समाज कल्याण विभाग ने पेंशन योजनाओं, दिव्यांगजन सहायता, वरिष्ठ नागरिक कल्याण, आश्रय सुविधाओं, उभयलिंगी पुनर्वास और नशा मुक्ति कार्यक्रमों में व्यापक सुधार और नई पहल की।
राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि सहायता और सुरक्षा अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, और योजनाओं की पारदर्शिता, पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ाई जाए।
🔹 पेंशन योजनाओं में सुधार
-
छह प्रमुख पेंशन योजनाओं (इंदिरा गांधी वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा और मुख्यमंत्री पेंशन योजना) के माध्यम से 21.99 लाख हितग्राही लाभान्वित हुए।
-
डीबीटी भुगतान 98% और आधार सीडिंग 96% तक पहुँची।
-
मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राही 7.10 लाख से बढ़कर 7.45 लाख हुए।
🔹 राष्ट्रीय परिवार सहायता
-
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को 5,110 परिवारों को 20 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता दी गई।
🔹 दिव्यांगजन सहायता एवं पुनर्वास
-
यूडीआईडी कार्ड लाभार्थी: 2.74 लाख
-
सहायक उपकरण वितरण: 1,161 से बढ़कर 3,609
-
सामर्थ्य विकास शिविरों में लाभार्थी: 4,983
🔹 विशेष शिक्षा एवं छात्रवृत्ति
-
सरकारी विशेष विद्यालयों में छात्र संख्या: 1,342
-
स्वैच्छिक संस्थाओं में विद्यार्थी: 3,049
-
राज्य छात्रवृत्ति: 7,807 से 8,726, केंद्रीय छात्रवृत्ति: 390 से 423
🔹 वरिष्ठ नागरिक कल्याण
-
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पुनः शुरू, अब तक 4,697 वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित
-
2025-26 के लिए बजट प्रावधान: 25 करोड़ रुपए
🔹 स्वरोजगार एवं आर्थिक संबल
-
रियायती ऋण: 2,435 दिव्यांगजन
-
उत्थान सब्सिडी: 411 लाभार्थी
-
ऋण माफी: 24.50 करोड़ रुपए
🔹 आश्रय सुविधाएँ
-
घरौंदा, हाफ-वे-होम, अपराजिता और प्रशामक देखभाल गृहों में हितग्राहियों की संख्या बढ़ी
🔹 उभयलिंगी पुनर्वास
-
पहचान प्रमाण पत्र: 506 से 915
-
एसआरएस ऑपरेशन लाभार्थी: 5 से 9
🔹 नशा मुक्ति अभियान
-
नशामुक्ति केंद्र: 11 से बढ़कर 25
-
लाभार्थी: 4,379
-
सियान हेल्पलाइन कॉल: 2.73 लाख
🔹 नवीन पहल
-
सुगम्य छत्तीसगढ़ अभियान: सार्वजनिक भवनों का एक्सेस ऑडिट
-
नए विशेष विद्यालय और आवासीय परिसरों के लिए 205 करोड़ रुपए का प्रावधान
-
दिव्यांग विकास आयोग का गठन, बजट बढ़ाकर 1,575 करोड़ रुपए
इन दो वर्षों में समाज कल्याण विभाग की उपलब्धियां स्पष्ट करती हैं कि संवेदनशील और जनकेंद्रित शासन कैसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर परिवर्तन ला सकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिक कल्याण के क्षेत्र में एक सशक्त और परिणामदायी मॉडल पेश किया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162439
Total views : 8186825