रायपुर: Vishnu Deo Sai ने Bilaspur स्थित Guru Ghasidas Central University में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना का शुभारंभ किया। योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 11 जिलों में 29 गौधामों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के ग्राम जोगीपुर में राज्य के पहले गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास भी किया। उन्होंने बताया कि जोगीपुर में प्रस्तावित यह अभ्यारण्य लगभग 184 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार ने पहले चरण में 1 करोड़ 32 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इसके पूरा होने पर यहां करीब 2500 गौवंश के संरक्षण और देखभाल की व्यवस्था होगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। गौधाम योजना के माध्यम से बेसहारा और घुमंतू गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा तथा पशुधन संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए National Dairy Development Board (एनडीडीबी) के साथ एमओयू किया गया है, जिसके तहत कई जिलों में गाय वितरण का कार्य भी शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य में शासकीय भूमि पर स्थापित सभी गौधाम अब “सुरभि गौधाम” के नाम से जाने जाएंगे। इन गौधामों में पशुपालन, हरा चारा उत्पादन और गोबर से उपयोगी उत्पाद बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम में Tokhan Sahu ने कहा कि गौधाम योजना का शुभारंभ एक पुनीत अवसर है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री Ramvichar Netam ने कहा कि प्रदेश के सभी विकासखंडों में चरणबद्ध तरीके से गौधाम स्थापित किए जाएंगे।
इस मौके पर Visheshwar Patel, विधायक Amar Agrawal, Dharamlal Kaushik, Dharamjeet Singh, Sushant Shukla, महापौर Pooja Vidhani सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167110
Total views : 8194113