RBI के रेपो रेट घटाने के बाद SBI ने EBLR, MCLR और FD दरों में किया बदलाव
नई दिल्ली: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा पॉलिसी रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। SBI ने अपनी एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट (EBLR) में 25 आधार अंकों की कटौती की है, जिसके बाद यह घटकर 7.90 प्रतिशत हो गई है। नई दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू होंगी।
यह कटौती RBI द्वारा इस वर्ष ग्रोथ को सपोर्ट देने के उद्देश्य से की गई चौथी रेपो रेट कट के बाद की गई है, जिसका सीधा फायदा नए और मौजूदा होम लोन, पर्सनल लोन और MSME लोन ग्राहकों को मिलेगा।
MCLR और बेस रेट में भी राहत
SBI ने सभी अवधियों के लिए MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इसके बाद
-
1 साल की MCLR: 8.75% से घटकर 8.70%
-
बेस रेट/BPLR: 10% से घटकर 9.90% (15 दिसंबर से प्रभावी)
इससे MCLR से जुड़े लोन लेने वालों की EMI में भी कमी आने की उम्मीद है।
FD निवेशकों के लिए क्या बदला
डिपॉजिट की बात करें तो बैंक ने कुछ चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं की दरों में बदलाव किया है—
-
2 से 3 साल की FD: 5 बेसिस प्वाइंट घटाकर 6.40%
-
444 दिनों की स्पेशल FD स्कीम ‘अमृत वृष्टि’: 6.60% से घटाकर 6.45%
हालांकि, अन्य FD अवधियों की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि बैंक डिपॉजिट जुटाने को लेकर फिलहाल संतुलित रणनीति अपना रहा है।
कुल मिलाकर, ब्याज दरों में यह कटौती लोन ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है, जबकि FD निवेशकों को सीमित असर देखने को मिलेगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200528
Total views : 8238559