सुशासन तिहार: पेड़ की छांव में चौपाल, कनकबीरा में CM साय का जनसंवाद, ग्रामीणों को दी कई सौगातें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सारंगढ़-बिलाईगढ़. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तहत कनकबीरा गांव पहुंचे. उनके आगमन पर जिले के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद रहे. मुख्यमंत्री साय ने गांव में एक पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे हैं. आम जनता से सरकारी योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं. इसके बाद वे विंध्यवासिनी माता के दर्शन के लिए रवाना हुए.

कनकबीरा में मुख्यमंत्री साय ने की ये घोषणाएं

सीएम आए, सौगात लाए… सुशासन तिहार के तहत तीसरे चरण में सीएम साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कनकबीरा पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ग्रमीणों से बातचीत करने के बाद सीएम साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है.

क्या-क्या हुई घोषणाएं ?

  • कनकबीरा के आश्रित ग्राम नरगीखोल में लात नाला पर होगा पुलिया निर्माण
  • कनकबीरा में बनेगा मंगल भवन
  • कनकबीरा में कन्या छात्रावास का होगा निर्माण
  • गोड़म में पंचायत भवन का होगा निर्माण

बता दें कि 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे. इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं. सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है. स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे.

सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे. वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *