Gold Silver Price: दिवाली से पहले सोने के भाव ने कर दिया खुश, चांदी भी हो गई सस्ती!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Gold Silver Price: देशभर में दिवाली की तैयारी धूमधाम से की जा रही है. सड़कों से लेकर घरों तक को रंग बिरंगी लाइट रोशनी बिखेरने लगी है. ऐसे में दुकानों को भी खुब सजाया जा रहा है. अगर बात सोने-चांदी की दुकानों की करें तो यहां लाइट के जैसे सोने-चांदी की चमक लोगों को अपनी ओर खींच रहे लेकिन ऐसे में इसकी सुंदरता तब और बढ़ जाती है, जब इसकी ब्रिकी होती है.

ऐसे में भारत में गोल्ड प्राइस जानने से पहले, 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच की अंतर को जानना जरूरी है. 24 कैरट सोना सिर्फ 100 फीसदी शुद्ध सोना होता है जिसमें किसी दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. वहीं, 22 कैरट सोने में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाया जाता है. 22 कैरट गोल्ड में 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है.

देश भर में सोने-चांदी की कीमत जारी

सर्राफा बाजार मुताबिक सोने के भाव की बात करें तो आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹84,012 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹77,397 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹63,325 प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी की रोजाना की कीमतों पर नजर रखने से आपको बेहतर निवेश में मदद मिल सकती है. आज भारत में चांदी की दर ₹992.63 प्रति 10 ग्राम, ₹9,926.29 प्रति 100 ग्राम और ₹99,263 प्रति 1 किलोग्राम है.

इस दिवाली सोना खरीदते समय रखें खास ध्यान

वहीं सरकार ने भी 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर रखा. अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं. इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है. 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं. ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें. अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए.

भारत में गोल्ड की काफी अहमियत

बता दें कि भारत में गोल्ड की काफी अहमियत है और फिलहाल यह सबसे अहम निवेश में से एक है. भारत में गोल्ड की वैल्यू सिर्फ गहनों के तौर पर ही नहीं बल्कि आर्ट और सिक्कों के तौर पर भी बढ़ी है. इसलिए इसकी कीमतों में आय दिन बढ़त होते रहती है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *