75 हजार के पार सोने की कीमत, चांदी ने शादी सीजन में कर दिया बेहाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Gold & Silver Rate: शादी का सीजन शुरू हो चुका है. चारों ओर शहनाई की धुन है लेकिन लोगों के चेहरे पर चमक लाने वाली गोल्ड को लेकर लोग काफी परेशान हैं. दरअसल मार्केट में इसकी कीमत को लेकर बहुत उतार-चढ़ाव जारी है. ऐसे में में बाजारों की स्थिति को देख कर लगता है कि आने वाले कुछ दिनों में यह स्थिति बरकरार रहेगी. क्योंकि आज भी सोने और चांदी की कीमत बाजार में वैसे ही जैसे पिछले हफ्तों से चली आ रही है.

भारत में गोल्ड की काफी अहमियत है और फिलहाल यह सबसे अहम निवेश में से एक होता है. भारत में गोल्ड की वैल्यू सिर्फ गहनों के तौर पर नहीं बल्कि आर्ट और सिक्कों के तौर पर भी होती है. यह भी एक वजह है कि शादी सीजन में भी इसका महत्व बढ़ जाता है.

देश में सोना-चांदी की कीमत जारी

आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹79,847 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹73,560 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹60,186 प्रति 10 ग्राम है. वहीं आज चांदी की रोजाना की कीमतों पर नजर रखने से आपको बेहतर निवेश में मदद मिल सकती है. आज भारत में चांदी की दर ₹939.78 प्रति 10 ग्राम, ₹9,397.85 प्रति 100 ग्राम और ₹93,978 प्रति 1 किलोग्राम है.

इन बातों का रखें ध्यान

बता दें कि सरकार ने भी 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर रखा. अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं. इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है. 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं. ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें. अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *