गोवा: गोवा के एक नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के बाद लूथरा ब्रदर्स सौरभ और गौरव थाईलैंड भाग गए थे। भारत सरकार ने दोनों का पासपोर्ट निलंबित कर दिया है, जिसके बाद थाईलैंड पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब उनके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कैसे होगा प्रत्यर्पण
सूत्रों के अनुसार, वीज़ा निलंबन के बाद थाईलैंड पुलिस दोनों भाइयों को फुकेट से बैंकॉक ले जाएगी, जहाँ उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। आवश्यक दस्तावेजों की क़ानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें ‘इमरजेंसी सर्टिफिकेट’ जारी किया जाएगा, जिससे वे पासपोर्ट निलंबित होने के बावजूद भारत लौट सकेंगे।
भारत वापसी और हिरासत
इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होने के बाद उनकी टिकट्स बुक की जाएंगी और भारतीय अधिकारियों के साथ उन्हें भारत लाया जाएगा। भारत लैंड करते ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा और अगले 24 घंटे में गोवा की अदालत में पेश किया जाएगा, जहाँ उनकी पुलिस हिरासत सुनिश्चित की जाएगी।
प्रत्यर्पण की समयरेखा
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार या बुधवार तक लूथरा ब्रदर्स को गोवा लाया जा सकता है, जहाँ उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई का सामना करना होगा।
Author: Deepak Mittal









