रायपुर। उद्योग संचालनालय के अधिकारियों को सरकार ने पदोन्नति का बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में सरकार द्वारा तीन अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं, जिनके तहत दो दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को पदोन्नति मिली है।
जारी किए गए आदेशों के अनुसार, उप संचालक और महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत 3 अधिकारियों को पदोन्नति देकर संयुक्त संचालक और मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है।

वहीं, सहायक संचालक और प्रबंधक के पद पर कार्यरत 20 अधिकारियों को उप संचालक और महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इसके अतिरिक्त, 3 सहायक महाप्रबंधकों को भी पदोन्नत कर संचालक और प्रबंधक बनाया गया है।

इस पदोन्नति से अधिकारियों में उत्साह का माहौल है और वे इसे सरकार द्वारा उनके काम की सराहना मान रहे हैं।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8219649
Total views : 8262386