घरघोड़ा पुलिस ने  बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ :  रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अमित राजपूत (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर घरघोड़ा पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं पर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई थाना जैतपुर, नई दिल्ली से प्राप्त अपराध डायरी के आधार पर की गई।

थाना जैतपुर, नई दिल्ली से बिना नंबरी डायरी प्राप्त होने पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस ने पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया जिसमें बालिका ने बताया कि वह जून 2024 में गर्मी की छुट्टियों में अपने परिचितों से मिलने घरघोड़ा आई थी। 12 जून 2024 को, जब वह घर में अकेली थी, तब आरोपी अमित राजपूत ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। लोकलाज के भय से पीड़िता ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और अपने निवास स्थान लौटकर थाना जैतपुर में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।


 प्राप्त अपराध डायरी के आधार पर, घरघोड़ा पुलिस ने असल अपराध क्रमांक 90/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 354(क) और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। 24 अप्रैल 2025 को आरोपी अमित राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। रायगढ़ पुलिस महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के प्रति सख्त हैं और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जावेगी । आमजन से अपील है कि इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *