नाम को चरितार्थ कर बढ़ाया मान
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव- स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल सरगांव के छात्र गौरव यादव ने अपनी लग्न और मेहनत से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंको के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गौरव ने अपने नाम को चरितार्थ करते हुए अपने स्कूल,परिवार और समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
बचपन से ही मेघावी गौरव सनत यादव और भुवनेश्वरी यादव के सुपुत्र हैं।
उनकी इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों,परिजनों और समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। गौरव की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि गौरव की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है उन्होंने अपने नाम के अनुरूप स्कूल का गौरव बढ़ाया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8228121
Total views : 8273411