रायपुर।
रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने चण्डी मोड़ अभनपुर तिराहा के पास गांजा तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, टीम को सूचना मिली कि चार पहिया वाहन में कुछ लोग गांजा लेकर अभनपुर की ओर आ रहे हैं।
सुपरवाइजरी अधिकारियों के निर्देशन में नाकेबंदी प्वाइंट लगाया गया और मुखबीर की सूचना के अनुसार वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में अलग-अलग पैकेटों में कुल 15 किलो 750 ग्राम गांजा पाया गया।
अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
-
भूषण चंदेल, पिता परदेशी राम चंदेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, आर्या नगर, कोहका, थाना सुपेला।
-
पवन मनहरे, पिता स्व. रामखिलावन मनहरे, उम्र 39 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, गणेश चौक, दुर्गा मंदिर के पास, थाना सुपेला।
-
जितेन्द्र दशरिया, पिता भोजराज दशरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ईदगाह चौक, जुनवानी रोड, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला।
अधिकारियों ने आरोपी के कब्जे से स्वीफ्ट डिजायर कार (CG 27 के 5068) और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए। जप्त गांजा और अन्य सामग्री की कीमत लगभग 7,95,000 रुपए और 13,25,000 रुपए बताई गई है।
थाना अभनपुर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 453/2025, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Author: Deepak Mittal









