त्रिनेत्र गणेशोत्सव समिति द्वारा धूमधाम से गणेशोत्सव का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव – मनियारी नदी के तट पर बसे भखरीडीह में त्रिनेत्र गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।

सुबह-शाम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जा रही है।पूरा गांव गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज रहा है।शाम के समय गणेश पंडाल में बप्पा दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

महाआरती के बाद भक्तों में प्रसाद बांटे जा रहे हैं। भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार कर भोग लगाया जा रहा है।भखरीडीह गांव में भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही हैं।

आयोजन को सफल बनाने में समिति में अध्यक्ष करण कुमार कौशल,चंद्र कुमार कौशल,सीताराम कौशल,गणेश कौशल,राजू यादव,महेश ध्रुव, अशोक कुमार कौशल,शेखर कौशल,दीपक,नारायण कौशल, असमनी यादव आदि कार्यकर्ता कार्यरत हैं। गांव में अलग-अलग जगह पर भगवान की अलग-अलग प्रतिमाएं विराजित हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *