रायपुर : रायपुर में 8 सितंबर को निकाली जाने वाली गणेश विसर्जन झांकी के दौरान डीजे और पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह 4 या 5 सितंबर को मनाई जाने वाली ईद मिलाद-उन-नबी पर भी यह पाबंदी लागू की गई है।
झांकी और जुलूस के मार्गों पर चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी लखन पटले ने समाज प्रमुखों से चर्चा करते हुए कहा कि लोग अपनी परंपराओं और उत्साह के साथ त्योहार मनाएं, लेकिन शांति और भाईचारा बनाए रखना सबसे जरूरी है।
इस दौरान एएसपी ट्रैफिक प्रशांत शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239543
Total views : 8287778