रायगढ़: जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जुए की लत में डूबे एक पति ने अपनी पत्नी पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं मिलने पर पहले गाली-गलौज, फिर मारपीट और आखिर में उबलता हुआ गर्म पानी पत्नी के ऊपर डाल दिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी तेजस्वनी से जुआ खेलने के लिए रुपए मांगे। पत्नी ने जब घर की स्थिति और जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया, तो सुरेंद्र गुस्से से बेकाबू हो गया। पहले उसने पत्नी के साथ गाली-गलौज की और फिर लोहे के पाइप से उसकी पीठ पर हमला कर दिया।
क्रूरता की सारी सीमाएं पार
इतना ही नहीं, मारपीट से भी जब मन नहीं भरा तो आरोपी ने चूल्हे पर उबलता हुआ गर्म पानी पत्नी के शरीर पर उड़ेल दिया, जिससे तेजस्वनी गंभीर रूप से झुलस गई। दर्द से चीखती महिला की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग और ससुर मौके पर पहुंचे। तत्काल मितानिन की मदद से पीड़िता का इलाज कराया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता की शिकायत पर चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162257
Total views : 8186497