आज से तीन देशों के दौरे पर पीएम मोदी, पहली बार करेंगे इथियोपिया की यात्रा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

चार दिनों में जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाएंगे प्रधानमंत्री, द्विपक्षीय सहयोग पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 15 दिसंबर से चार दिवसीय तीन देशों की विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की राजकीय यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करना, साथ ही व्यापार, रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को नई गति देना है।

जॉर्डन से होगी यात्रा की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का पहला चरण 15–16 दिसंबर को जॉर्डन में होगा। यहां वह जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस यात्रा से भारत-जॉर्डन संबंधों को और मजबूती मिलेगी तथा आर्थिक सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।

पहली बार इथियोपिया जाएंगे पीएम मोदी

16–17 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया के दौरे पर रहेंगे। यह उनकी इथियोपिया की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। राजधानी अदीस अबाबा में पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और विकास सहयोग को लेकर अहम समझौतों पर चर्चा होने की संभावना है।

ओमान यात्रा से खत्म होगा दौरा

तीसरे और अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 17–18 दिसंबर को ओमान की यात्रा पर जाएंगे। यहां उनकी मुलाकात ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से होगी। भारत-ओमान के द्विपक्षीय संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह यात्रा खास मानी जा रही है। गौरतलब है कि 2023 के बाद ओमान की यह पीएम मोदी की दूसरी यात्रा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी का यह विदेश दौरा पश्चिम एशिया और अफ्रीका में भारत की कूटनीतिक सक्रियता को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment