Singham Again से Kanguva, बजट भी पार नहीं कर पाईं ये 6 बड़ी फिल्में

Singham Again से Kanguva, बजट भी पार नहीं कर पाईं ये 6 बड़ी फिल्में
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Highest Budget Bollywood Movies Became Flop: कोरोना काल के दौरान बॉयकॉट ट्रेंड की वजह से कई बॉलीवुड फिल्मों की कमाई पर ग्रहण लग गया था। हालांकि पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई और उसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 55.05 फिल्मों के भाग्य खोल दिए।

इस साल भी कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुईं। बड़े सुपरस्टार्स की इन फिल्मों से मेकर्स ही नहीं बल्कि फैंस को भी काफी उम्मीदें थीं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि ये फिल्में 500 करोड़ के क्लब में शामिल होना तो दूर अपने बजट को भी पार नहीं कर सकीं। आइए जानते हैं ऐसी ही 6 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में…

सिंघम अगेन

अजय देवगन और करीना कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इस साल दिवाली, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस 300-350 करोड़ वाली फिल्म में कई बड़े सुपरस्टार्स की फौज शामिल थी। इसके बावजूद यह फिल्म रिलीज के एक महीने बाद भी 240 करोड़ नहीं कमा पाई।

बड़े मियां छोटे मियां

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इस साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म में मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी अहम किरदार में थीं। करीब 350 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 102.16 करोड़ का बिजनेस कर सकी थी।

इंडियन 2

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन भी अपनी फिल्म ‘इंडियन 2’ को लेकर चर्चा में थे। इस फिल्म को करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के बाद बेहद खराब प्रदर्शन किया। इसका लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 81.32 करोड़ रुपये रहा।

मैदान

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम पर बेस्ड थी। उनके निर्देशन में इंडियन फुटबॉल टीम ने 1951 से 1962 के बीच में एशियाई खेलों में एक एक गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म ‘मैदान’ को 235 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था, लेकिन रिलीज के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 68.09 करोड़ कमाए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *