रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज रहने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक ही दिन में दो अहम कार्यक्रमों में शिरकत कर राज्य की कृषि नीति और प्रशासनिक उत्कृष्टता को नई दिशा देने का संदेश देंगे।
इंडिया राइस समिट में CM साय की मौजूदगी
मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित इंडिया राइस समिट में हिस्सा लेंगे। इस समिट में देशभर से धान, कृषि, निर्यात और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस मंच से धान उत्पादक राज्यों के लिए नई रणनीतियों और संभावनाओं पर अहम संकेत मिल सकते हैं।
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में होंगे शामिल
इसके बाद दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री एक अन्य निजी होटल में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। प्रशासनिक कामकाज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और संस्थानों के लिए यह समारोह खास माना जा रहा है।
कृषि से प्रशासन तक, एक ही दिन में दो संदेश
एक ओर जहां इंडिया राइस समिट के जरिए छत्तीसगढ़ की पहचान धान के कटोरे के रूप में और मजबूत होगी, वहीं उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह से सुशासन और बेहतर कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश जाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162427
Total views : 8186791