व्यायाम से पूरी नींद तक: इन 6 आसान आदतों से रखें हृदय को सुरक्षित और मजबूत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और बढ़ते प्रदूषण के बीच हृदय को स्वस्थ रखना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्वस्थ हृदय ही लंबी और खुशहाल जिंदगी की कुंजी है। जीवनशैली में छोटे लेकिन जरूरी बदलाव अपनाकर हृदय रोगों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

National Health Mission के अनुसार, हृदय शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है और इसकी सेहत को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। मिशन ने हृदय को सुरक्षित और मजबूत रखने के लिए कुछ आसान और प्रभावी सुझाव साझा किए हैं, जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाया जा सकता है।

1. संतुलित आहार अपनाएं

रोजाना ताजी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें और कम वसा वाले डेयरी उत्पादों का सेवन करें। तले-भुने खाद्य पदार्थ, अधिक नमक, चीनी और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं। हरी सब्जियां और मौसमी फल हृदय के लिए विशेष रूप से लाभकारी होते हैं।

2. धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहें

सिगरेट, बीड़ी, गुटखा या किसी भी प्रकार का तंबाकू हृदय की धमनियों को नुकसान पहुंचाता है। तंबाकू छोड़ने से हृदय रोग का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

3. गुणवत्तापूर्ण नींद लें

हर रात कम से कम 7-8 घंटे की गहरी और अच्छी नींद जरूरी है। नींद की कमी से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

4. तनाव को करें नियंत्रित

लंबे समय तक तनाव हृदय के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। रोजाना योग, ध्यान, गहरी सांस लेने की अभ्यास या अपनी पसंद का कोई रचनात्मक कार्य तनाव कम करने में मददगार होता है।

5. नियमित व्यायाम करें

हर दिन कम से कम 30-40 मिनट की शारीरिक गतिविधि करें। तेज चलना, साइकिलिंग, तैराकी या योग जैसे व्यायाम हृदय को मजबूत बनाते हैं और वजन नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं।

6. शराब से बनाएं दूरी

अत्यधिक शराब का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और हृदय की मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है। बेहतर है कि शराब से दूरी बनाए रखें या इसे पूरी तरह छोड़ दें।

विशेषज्ञों का मानना है कि छोटी-छोटी सकारात्मक आदतें अपनाकर हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। संतुलित दिनचर्या, पौष्टिक आहार और सक्रिय जीवनशैली ही मजबूत दिल और बेहतर सेहत की बुनियाद है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *