मित्रता दिवस पर वृक्षों को बाँधी फ्रेंडशिप बेल्ट, ‘स्टार्स ऑफ टुमॉरो’ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मित्रता दिवस के अवसर पर ‘स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी’ ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली अभियान के चौथे चरण को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

इस दौरान संस्था द्वारा नगर के लोरमी मार्ग एवं बी.आर. साव स्कूल परिसर में नीम, पीपल, कदम, बादाम और मौलश्री सहित कुल 11 पौधों का रोपण किया गया तथा उन्हें ट्री गार्ड से सुरक्षित भी किया गया।

इस विशेष अवसर पर पूर्व में लगाए गए वृक्षों को ‘फ्रेंडशिप बेल्ट’ बांधकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया और यह संदेश दिया गया कि सच्चे मित्र वे होते हैं जो निस्वार्थ भाव से जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं और वृक्ष उससे बढ़कर कोई मित्र नहीं हो सकता।

संस्था के कोषाध्यक्ष और चौथे चरण के अभियान प्रभारी धनराज परिहार ने कहा वृक्ष न केवल प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि जीवन चक्र को संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। वर्षा, मिट्टी का कटाव, जल संचयन इन सभी के मूल में वृक्ष हैं। प्रकृति से सच्ची मित्रता करना ही आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। इस अवसर पर अभियान के सह प्रभारी सतपाल मक्कड़ ने भावुक अपील करते हुए कहा अब वक़्त है कर्ज नहीं, फर्ज निभाने का।

प्रकृति ने हमें जीवन भर सब कुछ दिया, अब हमारा दायित्व है कि हम उसे कुछ लौटाएं। आइए, इस मानसून कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और माँ भारती के आंचल को फिर से हराभरा बनाएं।

इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, देवशंकर श्रीवास्तव, देवेंद्र परिहार, आशीष सोनी, दीपक जैन, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, रणवीर सिंह, मुकेश पांडेय, राहुल साहू, गिरीश सुथार, नागेश साहू, सुनील वाधवानी, पप्पू शर्मा, रघुराज सिंह, धीरज जैन, अंकित सिंह, राहुल मल्लाह, पवन यादव, अजय चंद्राकर, संदीप सिंह, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय, चित्रकान्त सिंह, रवि साहू, श्रीओम सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय नगर के पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, धनेश्वर साहू, विजेंद्र मानिकपुरी, सोमेश नंदवानी, प्रद्युम सिंह, प्रियांक गुप्ता, आदर्श गुप्ता, दिव्यांश जैन सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *