Bathinda: सूटकेस में युवती की जली लाश मामले में दोस्त गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में सूटकेस में आधी जली युवती की लाश मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतका के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी ज्योति यादव बैंस ने बताया कि 11 जनवरी को गांव बहिमन दीवाना के पास सड़क किनारे एक लाल रंग के सूटकेस से युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ था। मामले की जांच के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।

दोस्त निकला आरोपी

जांच के बाद पुलिस ने सुरखबीर रोड निवासी प्रिंस नामक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी मृतका सपना उर्फ मल्लिका का करीबी दोस्त था।

पुलिस के अनुसार, प्रिंस और सपना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर आरोपी ने अपने घर में तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को घर में ही जलाने की कोशिश की, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल सका।

दो दिन घर में छिपाकर रखा शव

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो दिन तक शव को घर में ही छिपाकर रखा। बदबू फैलने के डर से उसने शव को लाल रंग के सूटकेस में डाला और अपनी Hyundai i20 कार से बठिंडा-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव बहिमन दीवाना के पास फेंककर फरार हो गया।

हत्या के बाद बनवाया टैटू

मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि हत्या के बाद आरोपी ने अपने शरीर पर अपनी और मृतका की फोटो का टैटू भी बनवा लिया था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *