निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं मितानिन सम्मेलन का हुआ आयोजन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुशासन के एक वर्ष पर पथरिया में आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

पथरिया – राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार इसे सुशासन के एक वर्ष के नाम से मना रही है जिसके उपलक्ष्य पर ब्लाक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ,मितानिन सम्मेलन एवं निक्षय निरामय शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक आमंत्रित रहे ।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ प्रभात चंद्र प्रभाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली द्वारा स्वागत भाषण से हुआ जिसमें उन्होंने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की जानकारी दिये । भाजपा नेता एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने भाजपा के केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा आमजनों को लाखों के निशुल्क उपचार देने की योजना से स्वस्थ्य मानव संसाधन का निर्माण हो रहा है ।

जागेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य ने मितानिन को स्वास्थ्य विभाग की रीड बताते हुए उनकी प्रशंसा किये। सभापति अम्बालिका साहू ने कहा क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक के दूरदर्शी सोच से क्षेत्र में लगातार स्वाथ्य सेवाओ के विस्तार ह्यो रहा है उन्होंने सरगांव के ट्रामा सेंटर , पथरिया में एक करोड़ से अधिक की लागत से बने डाक्टरो के आवास के लिये विधायक कौशिक का आभार जताया ।

मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक का संदेश लेकर उनका प्रतिनिधित्व करने आये डॉक्टर देवेंद्र कौशिक ने स्वास्थ्य मितानिनों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओ को पूर्ण रूप से ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचना मितानिनों के बिना संभव नहीं है , मितानिनों के कठिन परिश्रम से संस्थागत प्रसव में आये बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए उन्होंने मितानिनों को गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं का रक्षक कहा ।

कौशिक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव को ट्रामा सेंटर बनाने से क्षेत्र की जनता को आपातकालीन सेवाएं मिलने की बात कही ।

992 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण

नगर में आयोजित स्वाथ्य शिविर में नगर एवम आसपास से आये 992 ग्रामीण महिला पुरुषों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया । जिसमें 615 महिला एवं 377 पुरुष शामिल रहे । 992 का टी बी स्क्रीनिंग किया गया जिसमें 25 टीबी के संदेहास्पद मरीज की जांच की गई , 96 वृद्धजनों का आवश्यक जांच की गई,13 0 आयुष्मान कार्ड बनाए गए , 11 गर्भवति माताओ की ANC जांच की गई।

डॉक्टरों के नवीन आवासीय परिसर का लोकार्पण

नगर में डॉक्टरों के आवासीय परिसर नही होने से यहां पदस्थ डॉक्टरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था साथ ही हॉस्पिटल से दूर रहने पर आपातकालीन स्थिति में डाक्टरो के हॉस्पिटल पहुचने में भी देरी हो जाती रही जिसे देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ने डॉक्टरों के लिये आवासीय परिसर की अनुशंसा की थी जो एक करोड़ अट्ठत्तर लाख की लागत से बन कर तैयार हुआ है जिसमे 10 डॉक्टर , नर्स , और स्टाफ परिवार के साथ रह सकेंगे । इसका कौशिक और अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया ।


शिविर स्थल में विशिष्ट अतिथि डॉ देवेंद्र कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा , सुखदेव वर्मा , ग्वाल दास आनंद अध्यक्ष नगर पंचायत पथरिया,अंबालिका साहू सभापति जिला पंचायत ,जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा, भाजपा नेता हरिशंकर वर्मा , सभापति संपत जायसवाल,पार्षद मनीष यादव , रघु वैष्णव विधायक प्रतिनिधि, रविन्द्र बघेल , अमित बंजारे , जनपद सदस्य अनिल दुबे, शिवशंकर बर्मन , हरिचरन धृतलहरे ,डॉ.प्रभात चंद्र प्रभाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली, गिरीश कुर्रे जिला कार्यक्रम प्रबंधक , भरोसाराम ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पथरिया , छाया अग्रवाल तहसीलदार , विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए आर बंजारे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रेखा दुआ , एबीओ रविपाल राठौर , यतेंद्र भास्कर , विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक निमिष मिश्रा, उपस्थित रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *