अभिभाषक संघ रतलाम के द्विवार्षिक चुनाव : अध्यक्ष पद पर चार दावेदार, 23 अगस्त को होगा मतदान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान

रतलाम जिला न्यायालय परिसर में इन दिनों अभिभाषक संघ (बार एसोसिएशन) के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर वकीलों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चार, सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने फॉर्म लिए हैं। वहीं अन्य पदों के लिए भी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। उम्मीदवारी जताने की अंतिम तिथि 19 अगस्त तय की गई है।

अध्यक्ष पद पर चार दावेदार
मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दशरथ पाटीदार, सुनील लखोटिया, विमल छिपानी और राकेश शर्मा ने फॉर्म लिए हैं। सचिव पद के लिए चेतन केलवा, हेमंत शर्मा और तेज कुमार चौधरी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन और पुस्तकालय सचिव पद के लिए एक उम्मीदवार ने फॉर्म लिया है, जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु 12 अभिभाषक मैदान में हैं।

19 अगस्त तक जमा होंगे फॉर्म
नामांकन पत्र 18 व 19 अगस्त को जमा किए जा सकेंगे। 19 अगस्त शाम 4 बजे तक फॉर्म जमा करने की अंतिम समय-सीमा रहेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच कर सूची जारी की जाएगी।

नाम वापसी 21 अगस्त तक
चुनाव अधिकारी अवस्थी ने बताया कि जो उम्मीदवार चुनाव से हटना चाहेंगे, वे 21 अगस्त दोपहर 3:30 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन शाम 3:30 बजे के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

23 को मतदान, 24 को मतगणना
मतदान 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अभिभाषक संघ के नवीन कक्ष में होगा। मतगणना 24 अगस्त को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी।

चुनाव को लेकर उम्मीदवार और उनके समर्थक वकीलों से संपर्क कर समर्थन जुटाने में जुटे हुए हैं। सीधे संपर्क के साथ-साथ अप्रत्यक्ष रूप से भी चुनाव प्रचार तेज हो गया है। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनावी सरगर्मी और बढ़ने की संभावना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *