पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ नेता शिवराज पाटील का निधन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटील का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने सुबह करीब 6.30 बजे लातूर में अपने घर ‘देववर’ में अंतिम सांस ली। शिवराज पाटील चाकूरकर लोकसभा के सभापति और विभिन्न केंद्रीय मंत्री पदों पर कार्यरत रहे थे।

लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

अपने राजनीतिक करियर में शिवराज पाटील ने देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों की जिम्मेदारी संभाली है। महाराष्ट्र से आने वाले शिवराज पाटील चाकूरकर मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं।

लातूर ग्रामीण सीट से वह 1973 से 1980 तक विधायक रहे। 1980 के बाद वह लातूर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर कई बार लोकसभा पहुंचे। साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय शिवराज पाटील देश के गृह मंत्री थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *