पूर्व पोस्टमास्टर रामाधार यादव का निधन,देखें जीवनी विशेष….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल : मुंगेली-सरगांव निवासी पूर्व पोस्टमास्टर श्री रामाधार यादव का  83 वर्ष की उम्र में रात्रि निधन हो गया।  उनका अंतिम संस्कार 11 सितंबर दिन बुधवार को सुबह 9:00 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।

वे रामचंद यादव भरत यादव साहेब यादव के ज्येष्ठ भ्राता थे और स्व.सतीश यादव, रूपेश यादव, होरी लाल यादव राकेश यादव, के पिता थे वे  महतो गोत्र के ज्येष्ठ थे ।

स्व.रामाधार यादव -एक जीवनी विशेष……

सन 1985 के आसपास जब स्व. रामाधार यादव  सरगांव के डाकघर जो कि उनके निवास में था के पोस्टमास्टर हुआ करते थे तब सरगांव में टेलीफोन लगवाने के लिए उनके द्वारा काफी प्रयास किया गया 10-10 रुपए के 10 उपभोक्ताओं के पोस्टल आर्डर जमा करने पर सरगांव में टेलीफोन के लाइन लाकर कनेक्शन दिए जा सकेंगे के जवाब में प्रयास करने पर कुछ ही उपभोक्ता तैयार हुए उनके द्वारा पोस्टल आर्डर भी जमा किया गया बाकी की रकम त्रिलोकचंद अग्रवाल के साथ मिलकर सभी पोस्टल आर्डर मुख्य डाकघर में जमा करने पर सरगांव के डाकघर में सार्वजनिक टेलीफोन लगा दिया गया जिसका सरगांव वासियों ने भरपूर लाभ लिया ।

टेलीफोन की उपयोगिता देखते हुए सरगांववासियों एवं डाकघर की मांग व पूर्व के जमा किए गए पोस्टल आर्डर के मद्देनजर बदरा ठाकुर वाले के मकान में दूरभाष केंद्र बनाकर सरगांव में 15 से 20 घरों में कनेक्शन देकर टेलीफोन डब्बे लगा दिए गए।

कुछ वर्षों पश्चात सरगांव को डाकघर का दर्जा दिलाने के लिए भी उनका प्रयास सराहनीय रहा ।सरगांव की डाक आज भी व्याहा बिल्हा आती है। मुख्य डाकघर के निर्देशानुसार यदि 50 से अधिक 70- 80 तक बचत खाता खुल जाए तो सरगांव को डाकघर का दर्जा प्राप्त हो सकता है के लिए स्वर्गीय रामाधार यादव जी द्वारा काफी प्रयत्न किया गया।

इसी दरमियान ट्रायल के रूप में सरगांव को डाकघर का दर्जा प्रदान कर बिलासपुर आरएमएस के सीधे डाक आनी शुरू हो चुकी थी किंतु दो तीन वर्षों तक बचत खाता खुलने में वृद्धि न होने के कारण उक्त सुविधा बंद कर दी गई ।सरगांव में टेलीफोन एवं डाक सेवा में स्वर्गीय रामाधार यादव की उपयोगिता को स्मरण कर उनको हम सब मिलकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *