छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए पार्टी प्रवक्ता विकास तिवारी को पद से हटा दिया है। साथ ही उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विकास तिवारी ने झीरम घाटी जांच आयोग की समिति से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी, जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना। यह कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर की गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162947
Total views : 8187568