असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गुवाहाटी: असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Bhupen Kumar Borah ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge को भेजा है।

बोरा ने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व उन्हें नजरअंदाज कर रहा था और राज्य इकाई में उन्हें उनका उचित अधिकार नहीं दिया जा रहा था। वह वर्ष 2021 से 2025 तक असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। पिछले वर्ष उनकी जगह Gaurav Gogoi को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बोरा असम में दो बार विधायक भी रह चुके हैं।

गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत में बोरा ने कहा कि उन्होंने सुबह 8 बजे कांग्रेस हाईकमान को अपना इस्तीफा भेजा और उसमें विस्तार से अपने फैसले के कारण बताए हैं। उन्होंने कहा, “मैं अभी इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। सही समय पर मीडिया को बुलाकर सभी जानकारी साझा करूंगा। मैंने किसी व्यक्ति विशेष या निजी कारण से इस्तीफा नहीं दिया है।”

उन्होंने कहा कि 32 वर्षों तक कांग्रेस की सेवा करने के बाद उन्हें पार्टी के भविष्य की चिंता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक किसी अन्य राजनीतिक दल की ओर से उन्हें कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है।

असम में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में उनके इस्तीफे को सियासी रूप से अहम माना जा रहा है। बोरा ने यह भी बताया कि Akhil Gogoi उनसे मुलाकात कर चुके हैं और दोनों के बीच व्यक्तिगत स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है।

राज्य की राजनीति में इस घटनाक्रम के बाद आगामी चुनाव से पहले नए समीकरण बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *