वन विभाग में लापरवाही और कथित मिलीभगत के गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर वन रक्षक हिमांशु यादव को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है।
मामला दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के धोबनी गांव का है, जहां अवैध लकड़ी परिवहन को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। ग्रामीणों ने एक मेटाडोर को पकड़ा था, जिसमें अवैध रूप से लकड़ियां भरी हुई थीं।
आरोप है कि मौके पर पहुंचे वन रक्षक हिमांशु यादव ने वाहन को छोड़ दिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस रवैये से नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताया, जिसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8234961
Total views : 8282063