रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है।
निगम ने रायपुर और बलौदाबाजार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को निर्देशित किया है कि वे Metformin 500mg + Glimepiride 2mg Sustained Release Tablet (Batch No. MGC-506, Firm Name: Healers Lab) के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं।

ड्रग वेयरहाउस रायपुर द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि इस दवा से संबंधित गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य संस्थानों से कुछ प्रारंभिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, मरीजों की सुरक्षा के मद्देनजर उक्त दवा के उपयोग, वितरण और मरीजों को दिए जाने पर अस्थायी रोक लगाई गई है।
सीजीएमएससी ने बताया कि रोक लगाए गए बैच की गुणवत्ता जांच और तकनीकी परीक्षण कराए जाएंगे। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही दवा के उपयोग पर आगे की स्वीकृति या आवश्यक कार्रवाई के संबंध में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8210701
Total views : 8251162