मुंगेली में पहली बार भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं दहीहांडी प्रतियोगिता का आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- नगर के आगर खेल परिसर में इस वर्ष पहली बार नवागढ़ राज सर्व यादव समाज, जिला मुंगेली के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भव्य दहीहांडी फोड़ प्रतियोगिता का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर में श्री राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी की भव्य शोभायात्रा से हुई।

मुंगेली नगर में पहली बार शोभा यात्रा,कृष्णजन्माष्टमी एवं दही हंडी प्रतियोगिता की धूम रही मुंगेली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दहीहंडी प्रतियोगिता आयोजन समिति नवागढ़ राज सर्व यादव समाज जिला मुंगेली के तत्वाधान में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में शोभायात्रा की नगर में खूब चर्चा रही जिसमें राधा कृष्ण झांकी शोभायात्रा एवं दहीहंडी प्रतियोगिता देखते ही बन रहा था।

जिसका नगर के लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इसके अखाड़ा प्रदर्शन रैली प्रभारी व आयोजन समिति के संयोजक संजय यादव सुरेंद्र( लाला) यादव सूरज यादव जितेंद्र यादव अनिकेत यादव विक्की यादव के नेतृत्व में संचालित हुआ। जिसने यादवी शौर्य को बखूबी प्रदर्शित किया। श्री राधाकृष्ण की जीवंत झांकी और उसके साथ गोप गोपियों का सुसज्जित दल रथ में विराजमान और जय यादव जय माधव के साथ राधा कृष्ण की जयकारे से गुंजायमान शहर वृंदावन मथुरा और गोकुल की सदृश प्रतीत हो रहा था।

जिले में पहली बार जन्माष्टमी के अवसर शोभायात्रा व दही हांडी प्रतियोगिता में सम्मिलित समस्त यादव बंधु शामिल हुए। डीजे बाजे गाजे एवं पीले वस्त्र और पीले झंडों से सुसज्जित नवयुवकों की टोली झांकी नगर भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर पहुँची, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर दहीहांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।


इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, रामकमल सिंह अध्यक्ष जनपद सदस्य उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम वर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी संजीत बनर्जी, राजेंद्र वैष्णव प्रदेश कार्य सदस्य , प्रेम आर्य उपाध्यक्ष छ. ग.चेंबर ऑफ कॉमर्स शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव, लक्ष्मीकांत भास्कर सहित नगर के कई जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

25 फीट ऊँचाई पर रखी गई दहीहांडी, 11 टीमों ने लिया हिस्सा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार मुंगेली नगर में दहीहांडी प्रतियोगिता आयोजित की गई। 25 फीट की ऊँचाई पर रखी गई दहीहांडी को फोड़ने 11 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शहर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए युवाओं ने अपना कौशल व हिम्मत दिखाया। अंततः नगर की बड़ा बाजार व मल्हापारा की टीम ने संयुक्त रूप से दहीहांडी फोड़कर 21,000 रुपए के पुरस्कार को अपने नाम किया। यह इनाम राशि कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व नपा अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी जी द्वारा प्रदान की गई।

समरसता व एकता का संदेश

सैकड़ों युवाओं ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेते हुए समरसता और एकता का परिचय दिया। पूरे नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। उपस्थित जनों ने आयोजन समिति को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए इसे प्रतिवर्ष आयोजित करने का आग्रह किया।

अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने सर्व यादव समाज द्वारा किए गए इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन नगर में सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखने का कार्य कर रहा है।

आयोजन समिति का संकल्प

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि यह कार्यक्रम हर वर्ष और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। इस प्रथम वर्ष की सफलता ने समाज को नई ऊर्जा प्रदान की है।
श्री राधे पुस्तकालय के संचालक हरिश्चंद्र यादव द्वारा जिला मुंगेली समाज मंदिर खर्राघाट रामगढ़ में स्थित है श्री कृष्ण जी की संगमरमर की प्रतिमा समाज को भेंट किया

उपस्थित गणमान्य जन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश यादव (सर्व यादव समाज जिला अध्यक्ष), मिठ्ठूलाल यादव (जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ), सौरभ बाजपेयी (मुंगेली मंडल अध्यक्ष), जितेंद्र दावड़ा (पार्षद) आयशा मकबूल खान पार्षद नगर पालिका मुंगेली गीता महेंद्र यादव जनपद सदस्य सूरज यादव (पार्षद), देवीशंकर यादव (सचिव सर्व यादव समाज), धानीराम यादव (पांचो राज यादव महासमिति अध्यक्ष), समाज प्रमुख प्रेमलाल यादव (समाज के दीवान कुरहा), हरी राम यादव प्रेमलाल यादव अमर यादव अंतराम यादव रामेश्वर यादव शत्रुघन यादव हंसराम यादव , बिंदु यादव मोतीराम यादव ,बिहारी लाल यादव रूपचंद यादव, घनश्याम यादव, फूलचंद यादव, सतीश यादव, राजेश यादव, मकराल यादव, बोधी यादव, जलेश यादव, रोहित यादव, सोम यादव प्रदीप यादव ओम प्रकाश यादव बीरेंद्र यादव, मोहित यादव, लोरमी से यादव बंधु गोल्डी यादव कृष्ण यादव गजेंद्र यादव चंद्रशेखर यादव राहुल यादव कृष्ण यादव ,राजेंद्र यादव, परदेशी यादव, कीरित यादव, रामप्रसाद, बच्चू, रजनीश, कान्हा रामू यादव मुंगेली विजय यादव कन्हैया यादव उपेन्द्र यादव छटन रमेश यादव जमहा राजेश यादव संजय यादव लोरमी अशोक यादव धपई मोहित यादव रामजी यादव बंटी यादव मुंगेली गोलू यादव लोरमी बिन्दु यादव जी अध्यक्ष कितिर राम प्रेम यादव मुंगेली राम रतन यादव चलान भगवत यादव भरेसरा पंचराम यादव रामस्वरूप यादव भरेसराभुदेराम यादव घढोरा नवागांव हीरालाल कबीर वार्ड मुंगेली जल्ला यादव पुरान दिनेश यादव घुठेली दिलीप यादव पिपरा पारा शत्रुहन यादव नानापुरी संतोष यादव गोरखपुर जम्मन यादव चंदली मनहरण यादव मोतींगपुर अमोली यादव बोधि यादव सोनू यादव मुंगेली अजय यादव कोहड़िया दुर्गेश यादव मुंगेली सहित बड़ी संख्या में समाजजन व नगरवासी मौजूद रहे। जहां आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में यादव समाज से अधिकारीगण गिरधारी लाल यादव अपर कलेक्टर हरिश्चंद्र यादव नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव थाना प्रभारी मुंगेली इत्यादि मौजूद रहे। कांग्रेस महामंत्री संजय यादव ने कहा कि यह आयोजन मुंगेली नगर के इतिहास में एक नया अध्याय बन गया। जिस तरह बड़े शहरों में दहीहांडी प्रतियोगिताएं होती हैं, उसी तर्ज पर अब मुंगेली में भी यह परंपरा शुरू हो चुकी है।

नगरवासियों ने इसे “ऐतिहासिक जनसैलाब कार्यक्रम” की संज्ञा दी कार्यक्रम का सफल संचालन मनोहर यादव (शिक्षक )ने किया। एवं आभार प्रदर्शन संजय यादव के द्वारा किया गया।
वहीं अतिथि सहित अन्य लोगों का पुष्पगुच्छ, गमछा व मोमेंटो इत्यादि से सम्मान करते हुए भव्य जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम का धूमधाम के साथ मनाया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *