बलरामपुर: जिले के पुलिस चौकी तातापानी अंतर्गत ग्राम सेंदूर, कोटवारीटाड़ से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने महज खाना देर से मिलने पर अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मृतका के पुत्र राजेश कोड़ाकू (45) ने पुलिस को दी। उसने 2 जनवरी 2026 को चौकी तातापानी पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 1 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे घर में खाना को लेकर विवाद हुआ।
खाना नहीं मिला तो भड़क उठा पति
बताया गया कि आरोपी रामदेव कोड़ाकू (65) ने अपनी पत्नी रूनिया कोड़ाकू उर्फ रनिया कोड़ाकू से खाना मांगा। जब पत्नी ने तुरंत खाना परोसने में देर की, तो रामदेव गुस्से से आगबबूला हो गया। गुस्से में उसने घर में रखा लकड़ी का डंडा उठाया और पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने से रूनिया कोड़ाकू की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने किया त्वरित खुलासा
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी तातापानी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू की। गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि यह हत्या का स्पष्ट मामला है। इसके बाद आरोपी पति रामदेव कोड़ाकू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162432
Total views : 8186807