अटल जयंती पर टेमरी पहुंचे खाद्य मंत्री, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विनय सिंह नवभारत टाइम्स ब्यूरो बेमेतरा

बेमेतरा : खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल  बुधवार को भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर नांदघाट के ग्राम टेमरी पहुंचे । उन्होंने अटल चौक में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. वाजपेयी जी केवल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि जीते-जागते राष्ट्रपुरुष थे।

मंत्री  बघेल ने अपने संबोधन में कहा, “अटल जी का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसे एक विचार थे। उनका योगदान हमारे देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अतुलनीय है। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, और इसके लिए प्रदेशवासी सदैव उनके आभारी रहेंगे।


पूरे छत्तीसगढ़ में उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों और विकासखंड मुख्यालयों में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्व. वाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार-विमर्श किया गया।* इस अवसर पर एसडीएम नवागढ़  मुकेश गौड़, सरपंच  शारदा साहू सहित जनप्रतिनिधि   सर्व कमल साहू,लाला यदु,  राकेश  गणमान्य नागरिक   उपस्थित थे ।


बघेल ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और विचारधारा सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके आदर्श हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने और समाज कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनकी स्मृति सदैव हमारे साथ रहेगी।

उन्होंने उपस्थित अधिकारी,कर्मचारी,जनप्रतिनिधि,नागरिकों को  सुशासन की शपथ दिलायी ।उल्लेखनीय है कि स्व. वाजपेयी जी  की स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना को हमेशा याद किया जाएगा ।

इस महत्वाकांक्षी सड़क विकास योजना के तहत देश के प्रमुख महानगरों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता—को उच्च गुणवत्ता वाले राजमार्गों से जोड़ा गया, जिससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में आर्थिक गतिविधियों और परिवहन में सुधार हुआ। वही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY): ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे का विकास हुआ, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिली। उनके कार्यकाल में  शिक्षा  और स्वास्थ्य में बहुत सुधार हुए नई गति मिली ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *