नवीन पाठ्यपुस्तक पाठ्यक्रम FLN की समझ हेतु पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का हुआ समापन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- कार्यालय प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पेंड्रा जे.पी पुष्प सर एवं FLN प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी विकास वर्मा , जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली डाँ प्रतिभा मंडलोई एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय मुंगेली के मार्गदर्शन में आज विकासखंड स्तरीय नवीन पाठ्यपुस्तक पाठ्यक्रम के समझ हेतु प्राथमिक शाला के समस्त शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण समापन हुआ जिसमें विकासखंड मुंगेली अंतर्गत समस्त 620 प्राथमिक शालाओं के प्रधानपाठक एवं सहायक शिक्षक द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पेंड्रा से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स चंद्रशेखर उपाध्याय संकुल शैक्षिक समन्वयक शास. कन्या मुंगेली, ब्रजेश्वर मिश्रा संकुल शैक्षिक समन्वयक बांकी,गौकरण डिंडोले संकुल शैक्षिक समन्वयक जरहांगांव, दुर्गेश देवांगन, एंजल भारत, रविकांत पुरी गोस्वामी, गणेश गुप्ता, वर्षा चौरसिया, शाहिन हसन, द्वारा 3 अलग-अलग ऑनलाइन लिंक जनरेट कर कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा मुंगेली में उपस्थित होकर गूगल मीट एवं टेलिग्राम लिंक के माध्यम से ऑनलाइन, शिक्षकों को क्रमबद्ध से प्रथम दिवस से लेकर अंतिम दिवस तक के विषय वस्तुओं से परिचय कराते हुए अंतिम दिवस अध्ययन अध्यापन से संबंधित टॉपिक पर जानकारी प्रदान किया गया ।
जिसमे मुख्य रूप से प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को खेल -खेल के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षा देने की बात कही गई है साथ ही साथ नए पुस्तको के बारे में भी शिक्षको को बताया गया
प्रशिक्षण में सहयोग हेतु बीआरसी एस.के उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *