नवागांव (घु) के पाँच बच्चों को मिला “मैं हूँ प्रेरक विद्यार्थी” सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली–शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव (घु), संकुल केंद्र-नवागांव (घु) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अगस्त 2025 माह में 100% उपस्थिति दर्ज कराने वाले पाँच विद्यार्थियों को “मैं हूँ प्रेरक विद्यार्थी” सम्मान से नवाज़ा गया। इनमें दामनी साहू (कक्षा 5वीं), मनीषा साहू (कक्षा 5वीं), रिया डाहिरे (कक्षा 5वीं), गरिमा डाहिरे (कक्षा 5वीं) एवं शैलेन्द्र साहू (कक्षा 5वीं) शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने निरंतर विद्यालय आकर शिक्षा ग्रहण करने का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को 100% उपस्थिति प्रमाण पत्र एवं पानी की बोतल भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच नारायण प्रसाद साहू ने की। इस अवसर पर शैक्षणिक संकुल समन्वयक उमेश साहू, प्रधान पाठक तोप सिंह राजपूत, प्रधान पाठक सरोज बाला राय, सहायक शिक्षक नैंसी मसीह, लखन लाल कुर्रे एवं पालकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी पालकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि भविष्य में और भी विद्यार्थी प्रेरक विद्यार्थी बन सकें। विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *