खामेनेई के X अकाउंट से पहली पोस्ट: “जायोनिस्ट शासन ने बड़ी गलती की”, इजरायल को दी कड़ी चेतावनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ईरान: ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत के बाद उनके आधिकारिक अकाउंट X (Twitter) से पहली पोस्ट सामने आई है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल पैदा कर दी है। पोस्ट में इजरायल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि “जायोनिस्ट शासन ने बड़ी गलती की है और इसके परिणाम उन्हें निराश कर देंगे।”

पोस्ट के साथ एक AI-जनरेटेड तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें मिसाइल निर्माण से लेकर लक्ष्य पर हमले तक की पूरी प्रक्रिया को दर्शाया गया है। इस संदेश को ईरान की ओर से Israel के खिलाफ कड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

तस्वीर को तीन हिस्सों में दिखाया गया है। पहले हिस्से में रात के अंधेरे में दुश्मन के ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण का दृश्य दिखाई देता है। दूसरे हिस्से में रेगिस्तान में मोबाइल लॉन्चर पर तैनात मिसाइल और उसके आसपास मौजूद सैनिक नजर आते हैं। तीसरे हिस्से में हाई-टेक लैब में वैज्ञानिकों को मिसाइल तैयार करते हुए दिखाया गया है।

खामेनेई की मौत के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट की बायो भी बदलकर “Martyr Leader of the Islamic Revolution” कर दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पोस्ट ईरान की रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रिया का हिस्सा हो सकती है, जो क्षेत्र में बढ़ते तनाव को दर्शाती है।

दरअसल हाल ही में Iran और Israel के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद खामेनेई की मौत की खबर सामने आई थी। इसके बाद ईरान की ओर से कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाने की जानकारी भी सामने आई है, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में संघर्ष की आशंका और बढ़ गई है।

विश्लेषकों के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए दिया गया यह संदेश केवल चेतावनी नहीं बल्कि ईरान की सैन्य क्षमता और राजनीतिक रुख का संकेत भी माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment