पहले कंधे पर रखा हाथ, फिर किया संवाद.द्वारका एक्सप्रेसवे के वर्कर्स से बोले पीएम मोदी- आपका परिश्रम रंग ला रहा है

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) के वर्कर्स से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने वर्करों से कई तरह के सवाल पूछे और उनके परिश्रम की सराहना की.

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों का परिश्रम रंग ला रहा है. आपके कारण लोगों की गाड़ी तेज चलती ऐसा नहीं है, देश की गाड़ी भी तेज चलती है.

पीएम मोदी ने इन वर्करों से पूछा कि कितने समय से यहां जुड़े हैं? पहले जब काम करते थे तब और अब के में अनुभव में क्या अंतर है? जन्माष्टमी मनाई? इसके जवाब में मजदूरों ने बताया कि हम सब इस प्रोजेक्ट से करीब 5-6 साल से जुड़े हैं. यह बहुत अच्छा प्रोजेक्ट है. पहले मैनुअली काम होता था और अब काफी मशीनें आ गई हैं. इससे काम में तेजी आ गई है और अच्छा भी लगता है.

11,000 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने जिन वर्करों से बात की, उनमें ज्यादातर वर्कर बिहार से थे. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को लगभग 11,000 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत वाली दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं (दिल्ली सेक्शन और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II) का उद्घाटन किया.

द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली सेक्शन)

शानदार बनी हैं ये दोनों सड़कें

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली को बेहतरीन शहर बनाने का जो बीड़ा हमने उठाया है, वो निरंतर जारी है. आज भी हम सभी इसके साक्षी बने हैं. द्वारका एक्सप्रेस वे हो या फिर अर्बन एक्सटेंशन रोड, ये दोनों सड़कें शानदार बनी हैं. पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के बाद अब अर्बन एक्सटेंशन रोड से दिल्ली को बहुत मदद मिलने वाली है.

ट्रैफिक जाम में 50% तक कमी

पीएम मोदी ने कहा कि इस परियोजनाओं से दिल्ली का ट्रैफिक सुगम होगा. कनेक्टिविटी बेहतर होगी और उद्योग-व्यापार को भी गति मिलेगी. इससे दिल्ली-NCR में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने वाली है. 11,000 करोड़ की लागत से बने नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स से ट्रैफिक जाम में 50% तक कमी होगी. प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *