बहू से मारपीट और दहेज की मांग, ससुराल पक्ष पर FIR दर्ज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़। जिले में एक दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जहाँ ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगा है। पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के गंज पीछे निवासी श्रुति शर्मा (24) की शादी दिसंबर 2023 में महाराष्ट्र के वर्धा जिले के ग्राम भामटीपुरा निवासी विशाल पटियाल से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के अगले ही दिन से पति विशाल पटियाल, ससुर राजेश पटियाल, सास अनिता पटियाल और जेठ राहुल पटियाल ने दहेज में “घटिया सामान” लाने का ताना देते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग बार-बार उसके मायके में फोन कर 50 हजार से 1 लाख रुपए तक की मांग करते थे। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

लगातार प्रताड़ना झेलने के बाद भी श्रुति ने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन 13 अक्टूबर 2025 को उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके लौट आई और महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई।

महिला थाना पुलिस ने 6 नवंबर को दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया था, लेकिन ससुराल पक्ष ने श्रुति को अपने साथ ले जाने से इनकार करते हुए तलाक की बात कही।
फिलहाल महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *