अंततः बद से बदतर हुई विद्युत व्यवस्था को व्यवस्थित करने आगे आये अधिकारी…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

न.प.अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया था संज्ञान

(निर्मल अग्रवाल) : सरगांव- परिकक्षेत्र में विद्युत वयवस्था की बदतर और असहनीय स्थिति से सब्र के बांध टूट गए नतीजन नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानन्द साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने विषय पे संज्ञान लेते हुए निराकरण हेतु आवेदन दिया गया जिसपे सही मायने में अमल न होने पश्चात पुनः दिनांक 29 सितम्बर 2024 को नगर पंचायत सरगांव में अधिकारीयों संग निराकरण हेतु एक बैठक विधुत विभाग के उच्च अधिकारियों संग आहूत की गई परन्तु दुर्भाग्यवश विभाग के dE अंशु वासने की अनुपस्थिति ने विषय को बेनतीजा कर दिया।
उनकी अनुपस्थिति से जंहा अधिकारीगण नाराज़ रहे वही जनप्रतिनिधियों ने 30 सितम्बर की सुबह 10 बजे तक विषय के सार्थक निराकरण न होने की स्थिति में सब स्टेशन में पूर्ण तालाबंदी की बात कही।



*SDM और डीएसपी ने मामले को लिया गम्भीरता से*

अनुविभागीय अधिकारी पथरिया भरोसा राम ठाकुर और डीएसपी डी.के. सिंह ने उक्त विषय को पूरी गम्भीरता से लेते हुए जनप्रतिनिधियों को तालाबंदी न करने की बात और समस्या के निराकरण हेतु पुनः 30 सितम्बर को सुबह 10 बजे DE अंशु वासने की अनिवार्य उपस्थिति करा समस्याओं को विषयवार निराकृत किये जाने हेतु रूपरेखा बनवाई गई। SDM भरोसा राम ठाकुर ने सीधे शब्दों में समय सीमा तय कर सुधार न किये जाने की स्थिति में कार्यवाही की बात कही । वही डीएसपी डी.के. सिंह ने सभी ग्रामों में हो रही समस्याओं को पंक्तिवार नोट कर शीघ्रता से निराकरण करने का निर्देश दिया है।

*समस्याएं जिनके निराकरण करने हुई चर्चा*

सरगांव सहित क्षेत्र के 55 गांवो में व्याप्त समस्याएं जिनमें सरगांव वार्ड 5 में ट्रांसफ़र रेनोवेशन, बासीन व अन्य लोकेशन के जर्जर केबल, सरगांव मस्जिद पास खाली D P  में 63 kv ट्रांसफार्मर, धूमा फीडर में Vcb चेंज,वार्ड 4 में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, वार्ड 12 में ट्रांसफार्मर चेक,मोहभट्ठा धूमा फीडर में इंट्रेलिंग की आवश्यकता, रामबोड उपकेंद्र एबी स्विच ऐसोलेटर बदलने की आवश्यकता, सहित आसपास गांवो में व्याप्त समस्याओं को निराकृत करने समयावधि तय किये गए। तीनो पाली में कार्य करने के लिए 1+2  कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी तत्कालीन समस्याओं को हल करने अनुभव की आवश्यकता के चलते सेवानिवृत्त लाइनमैन सरगांव छेदु राम साहू को सेवा आधार पर अस्थायी मानदेय पे  नियुक्ति की गई।

*कमजोरी:-समस्या नही है कहना ही सबसे बड़ी समस्या*

क्षेत्र में बिजली की समस्या के बढ़ने का असल कारण उस वक्त समझ मे आया जब DE अंशु वासने बैठक के दौरान चुटकी भरते नज़र आये। उन्होंने साफ शब्दों में यंहा कोई भी समस्या नही है कह दिया गया । समस्या का दिखाई नही देना ही बड़ी समस्या है । शायद इसीलिए इतने लंबे समय से यह समस्या व्याप्त हो रही क्योंकि विभाग के बड़े अधिकारी की मनोधारणा ऐसी बन चुकी है कि समस्या है ही नही अतः निराकरण करने की बजाय अनदेखी की जाती रही है।

*बैठक पे बैठक, चर्चा आम*

अब देखने वाली बात तो यह है कि क्या इस बार सही मायने में समस्या का निराकरण हो पायेगा? समयावधि अनुसार कार्य परिलक्षित किये जायेंगे? या फिर से वही आश्वासन देने बैठक पे बैठक.. बैठक पे बैठक..।

*ये रहे उपस्थित*

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी पथरिया  भरोसा राम ठाकुर डीएसपी डीके सिंह ,तहसीलदार शशि नर्मदा नायक, DE अंशु वासने, AE हरि नारायण लहरी, अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव परमानन्द साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव कैलाश सिंह ठाकुर ,महामंत्री पोषण यादव ,पार्षद रामकुमार कौशिक, पंकज वर्मा, विष्णु राजपूत मोहभट्ठा सरपंच अशोक ठाकुर ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह हूरा ,नरेंद्र शर्मा, असद मोहम्मद,तरुण अग्रवाल, मनीष साहू ,रामविलास वर्मा ,अनिल दुबे, दुर्गेश वर्मा,कुलजीत हूरा सहित पत्रकार बन्धु, व नागरिक उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *